President Election 2022: देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है। 21 जुलाई को इसके नतीजे आएंगे। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि वह समर्थन के लिए भाजपा में अपने पुराने साथियों से संपर्क साधने का प्रयास करेंगे।