दिल्ली नगर निगम चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं की मंदिर में एंट्री पर रोक को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं. पश्चिमी दिल्ली के कई मंदिरों के बाहर लगे पोस्टर पर सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के प्रवेश को तब तक के लिए वर्जित बताया गया है, जब तक वे मंदिर के पुजारी और सहयोगियों को तनख्वाह नहीं दे देते.