तमिलनाडु में जलीकट्टू पर लगी रोक हटाने के लिए अध्यादेश लाने के बाद भी लोगों का प्रदर्शन जारी है। उग्र होते प्रदर्शनकारियों ने सोमवार सुबह चेन्नई के मरीना बीच के करीब आइस हाउस थाना परिसर में आग लगा दी, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाना शुरू कर दिया। पहले तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन जब, तब भी बात नहीं बनी तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं पुलिसकर्मी यहां जब इन प्रदर्शनकारियों को हटा रहे थे, तब वे लोग राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' गाने लगे। हालाकि लाठीचार्ज के बाद पूरा इलाका खाली करा लिया गया है। चेन्नई के अलावा मदुरै, कोयंबटूर और त्रिची से भी प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाया जा रहा है।