प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इम्फाल जिले के लांगजिंग अचोउबा में एक चुनावी रैली की। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप ने कांग्रेस को 15 साल दिए हैं, अब हमें 5 साल दें। अपनी बात को पूरा करते हुए पीएम ने कहा कि जो कांग्रेस ने 15 साल में नहीं किया वो हम 15 महीनों में कर के दिखाएंगे।