प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन शनिवार को आगरा पहुंची। आगरा में जशोदाबेन ने मंदिर में पूजा अर्चना के बाद फिरोजाबाद पहुंची। फिरोजाबाद का पालीवाल ऑडिटोरियम उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन मोदी ने अपने भाषण के दौरान 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा लगाया। इसके बाद पूरे ऑडिटोरियम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से सुनाई देने लगे।