प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा खत्म होने के मौके पर शनिवार को अजमेर में आयोजित रैली के दौरान कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि ठेकेदारी में भाई भतीजावाद के चलते ऐसे लोगों को काम दे दिया जाता है जो काम करे या न करे, पैसे खर्च हो जाते हैं। इसलिए देश बर्बाद हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि बड़ी मुश्किल से 60 साल के बाद देश ने एक दिशा पकड़ी है। अब उसे किसी भी हालत में उसे देखने को मौका नहीं देना है।