फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Speech On GST: पीएम मोदी ने जीएसटी में सुधार को लेकर कही ये बड़ी बात

Thu, 04 Sep 2025 09:25 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी में हुए सुधारों के फायदे गिनाए। साथ ही कांग्रेस पर हमला भी बोला है। शिक्षक दिवस से एक दिन पहले पीएम मोदी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के विजेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समय पर बदलाव के बिना, हम आज की वैश्विक परिस्थितियों में अपने देश को उसका उचित स्थान नहीं दिला सकते।

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार जरूरी हैं। मैंने देशवासियों से यह भी वादा किया था कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों का डबल धमाका होगा। 

इस दौरान पीएम मोदी ने इन सुधारों को 22 सितंबर से लागू होने की वजह भी बताई। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 22 सितंबर को यानी नवरात्रि के पहले दिन, अगली पीढ़ी का सुधार लागू होगा क्योंकि ये सभी चीजें निश्चित रूप से 'मातृशक्ति' से जुड़ी हैं। आगे उन्होंने कहा कि आठ साल पहले जब GST लागू हुआ था, तो कई दशकों का सपना साकार हुआ था। यह चर्चा मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू नहीं हुई। ये चर्चाएं पहले भी होती थीं लेकिन कभी कोई काम नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि GST आजाद भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक था। दरअसल, ये सुधार देश के लिए समर्थन और विकास की डबल खुराक हैं। एक तरफ़ देश के आम लोगों का पैसा बचेगा, तो दूसरी तरफ़ देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। 

बता दें कि केंद्र सरकार ने 3 सितंबर को जीएसटी दरों में बड़े बदलाव की घोषणा की है। पहले की चार दरों में से 28% और 12% को हटा दिया गया है। इसके साथ कई वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी की ऊंची दरें घटाई गई हैं। सरकार का दावा है कि इससे आम आदमी को राहत मिलेगी और अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें