गाजियाबाद की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छेड़खानी और गुंडागर्दी को बड़ा मुद्दा बताया। प्रधानमंत्री ने सीधे शब्दों में कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों के दौरान गुंडों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वो बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने लगे। पीएम मोदी ने कल्याण सिंह सरकार की याद दिलाई और कहा उस जमाने में राज्य के सारे गुंडे-बदमाश या तो जेल की हवा खा रहे थे या फिर राज्य छोड़कर भाग गए थे।