बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में जोरदार बहस हो रही है। अदाणी कंपनी के शेयरों के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर घमासान मचा हुआ है। मंगलवार को राहुल गांधी के सियासी वार के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना जवाब दिया। इस दौरान लोकसभा में मोदी-मोदी के नारे भी लगे।