हिमाचल प्रदेश के शिमला में परिवर्तन रैली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो निकला। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनो तरफ हजारों की तादाद मे पीएम के स्वागत में लोग खड़े रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गाड़ी के अंदर से हाथ हिलाकर अपने चाहने वालों का अभिवादन स्वीकार किया। महीने भर में पीएम मोदी का ये दूसरा रोड शो था।