महाराष्ट्र में चुनावी जनसभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है पीएम ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की सरकार बनने पर एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीन लिया जाएगा। कांग्रेस और उसके जैसे दलों ने हमेशा महाराष्ट्र का अपमान किया है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।