फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Nitish Kumar Viral Video: मंच पर नीतीश कुमार ने ऐसा क्या कहा कि खिलखिला के हंस पड़े PM मोदी?

Sat, 19 Jul 2025 02:01 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

PM Modi Nitish Kumar Viral Video in Motihari Rally: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से बिहार दौरे पर आए। अपने एक दिवसीय दौरे पर उन्होंने मोतिहारी से बिहारवासियों को 7217 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने मोतिहारी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से कई बातें की। वहीं, इस बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हंस पड़े। इस दौरान पीएम मोदी हंस-हंसकर सीएम नीतीश से बाते करते रहे। 

वहीं, पीएम मोदी के बिहार आगमन के बाद सीएम नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, "आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा मोतिहारी जिले में 7200 करोड़ रुपए से अधिक की रेल, सड़क, मत्स्य, ग्रामीण विकास और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुआ। आज के आयोजन में 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का भी शुभारंभ किया गया। बिहार के विकास को गति देने में ये परियोजनाएं अहम साबित होंगी। इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित हो सकेगी, जिससे राज्य का आर्थिक विकास और तेज होगा। साथ ही 4 नई अमृत भारत ट्रेनों के परिचालन से लोगों को आवागमन में और सुविधा होगी।"
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें