PM Modi In NDA Meet: पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग में मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए सांसदों की बैठक हुई। जहां पीएम मोदी ने सभी सांसदों को बजट चर्चा में शामिल होने और एनडीए को अलग-अलग चुनावों में जीत से संतुष्ट नहीं होने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में एनडीए नेताओं से कहा कि गठबंधन अपनी जन-हितैषी नीतियों और कड़ी मेहनत से अलग-अलग चुनाव जीत रहा है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सांसदों से यह भी कहा कि उन्हें स्थानीय निकायों सहित अलग-अलग चुनावों में अपनी जीत से संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि अच्छा काम जारी रखना चाहिए। रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को अपने संसदीय और कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिए हैं।
रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को अपने संसदीय और कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए अपने अच्छे कामों की बदौलत लगातार चुनाव जीत रहा है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर काम किए बिना चुनाव नहीं जीता जा सकता। हमें जमीनी स्तर पर उतरकर जनता के कल्याण के लिए अच्छा काम करना होगा।'