उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में लगातार बढ़ती फीस, मंहगी यूनिफार्म और कॉपी-किताब के लिए मनमानी कीमत वसूलने के खिलाफ पैरेंट्स ने बीपीएस स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। शराबबंदी के बाद अब पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों का गुस्सा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भड़क उठा है। हर शहर में प्राइवेट स्कूलों में वसूली जा रही मनमानी फीस, स्कूल यूनिफॉर्म, कॉपी-किताब और प्रोजेक्ट्स के नाम पर हो रही लूट के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।