घाटी में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमलों की गुत्थी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने बताया कि इस हमले को लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया है। तीन आतंकियों की गिरफ्तारी इस केस में की गई है, जिसमें से दो पाकिस्तानी आतंकी और एक कश्मीरी आतंकी है। इन लोगों ने वारदात को अंजाम देने के लिए बाकायदा जगह की रेकी है। और लश्कर के चार और आतंकियों को पनाह दी। जिन्होंने अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया।