कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में चल रहा है और बजरंग दल, बजरंग बली और हालिया रिलीज फिल्म द केरल स्टोरी जैसे मुद्दे छाये हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिणी राज्य के प्रचार में जोर शोर से लगे हुए हैं. ऐसे में AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर कई मुद्दों को लेकर हमला किया है.