महाराष्ट्र में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम ने देश के अन्य कुछ राज्यों में भी हलचल बढ़ा दी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ दिनों से पटना में अपनी पार्टी के नेताओं, विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं और पार्टी में कही जा रहीं बगावत की बातों को समझने की कोशिश कर रहे हैं.