अंतरिक्ष में कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स की उड़ान के बाद अब एक और नाम आप याद कर लीजिए डॉ शावना पांड्या का। जो अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला हैं। पेशे से शावना कनाडा की अल्बर्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जन हैं। शावना मूलत: मुंबई की रहने वाली हैं लेकिन कनाडा में रहती हैं। फिलहाल वो स्पेस मिशन के लिए एस्ट्रोनॉट के तौर पर तैयारी कर रही हैं।