राजस्थान में बॉर्डर होमगार्ड के कई जवानों के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में जवान अपने अफसरों पर ड्यूटी लगाने के बदले रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। राजस्थान में सीमावर्ती जिले गंगानगर के घड़साना में तैनात बॉर्डर होम गार्ड के हवलदार पोकर राम ने भी वीडियो बनाकर अफसरों पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं जवान ने खुली चेतावनी भी दी है कि अगर ये अत्याचार नहीं रोका गया, तो वो अपने साथियों के साथ आत्महत्या कर लेगा।