आम आदमी पार्टी के खिलाफ अमेरिका से आए एक एनआरआई ने चंदाबंद सत्याग्रह शुरू किया है। शिकागो में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस छोड़ लगातार तीन चुनावों में आप के लिए चुनाव प्रचार करते रहे एनआरआई मुनीष रायजादा पार्टी के अपने सिद्धांतों से भटकने से काफी दुखी है। अपने इस सत्याग्रह में मुनीष को अण्णा हजारे के तमाम दूसरे प्रशंसकों का भी समर्थन मिल रहा है।