नोटबंदी के नए नोटों से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश के श्योपुर में किसानों को बैंक से बिना गांधी की तस्वीर वाले दो हजार के नोट मिले। किसानों को ये नोट एसबीआई बैंक की ओर से दिए गए। बिना गांधी के नोट देखने किसानों को नोट नकली लगे, लेकिन जब बैंक कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा, सभी नोट असली हैं, प्रिंटिंग में गड़बड़ी हुई है।