बिग बॉस-10 के विजेता मनवीर गुर्जर शो जीतने के बाद मंगलवार को नोएडा पहुंचे। अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान मनवीर शो से जुड़े कई एक्सपीरियन्स शेयर करते हुए भावुक भी हो गए। मनवीर ने कहा, बिग बॉस के घर में 105 दिन किन हालातों मे गुजरे हैं, ये बताना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन उस घड़ी ने मेरी जिंदगी बदल दी। मनवीर ने एक्टिंग की दुनिया में जाने की भी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘गांव मेरी जन्म भूमि है। इसके लिए जो भी हो सकेगा, मैं करूंगा। मनवीर ने कहा कि वो जल्द से जल्द शादी भी करेंगे और अपने मम्मी-पापा की अब से कोई बात नहीं काटेगे।