केंद्रीय राज्य मंत्री और BJP की फायर ब्रांड नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने बीएसपी अध्यक्ष मायावती की जमकर खिंचाई की। कानपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मायावती के प्रति उनकी पार्टी कोई नम्रता नहीं दिखा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती आज न्याय की बात कर रही हैं उनके शासन काल में एक विधायक ने 12 दिन तक एक लड़की को बंधक बनाकर रेप किया फिर उसी को जेल भेज दिया ।