राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने नीट-यूजी की नई तारीख का एलान कर दिया है। अब यह परीक्षा देशभर में 21 जून को होगी। इससे पहले यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। हालांकि, पेपर लीक की आशंका के चलते यह सवालों के घेरे में आ गई थी। अब इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। मई 2026 साइकिल में किए गए रजिस्ट्रेशन डेटा, उम्मीदवारिता और चुने गए परीक्षा केंद्रों को दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आगे भी मान्य रखा जाएगा। इसके लिए नया रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा, छात्रों द्वारा पहले से जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी।