यूपी और उत्तराखंड में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद बीजेपी ने दिल्ली में रोड शो किया। रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे-आगे थे। पहले तो वो कार से आनेवाले थे पर बाद में वो पैदल चलकर बीजेपी दफ्तर तक पहुंचे जहां अमित शाह और राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया। बीजेपी दफ्तर पहुंचे पीएम ने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।