उत्तर प्रदेश के स्टांप और न्यायालय शुल्क मंत्री नंद गोपाल नंदी का मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद इलाहाबाद पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। नंदी चुनाव से कुछ दिन पहले ही पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हुए थे और पार्टी से टिकट हासिल करने के बाद जीतने में भी कामयाब हुए थे।बीजेपी ने भी उन्हें मंत्री पद से नवाज कर विरोधियों का मुंह बंद कर दिया।