दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना तट को हरा भरा रखने की जिम्मेदारी उठाई है। कश्मीरी गेट के पास गीता घाट में नक्षत्र वाटिका बनायी गई है। यहां सभी 27 नक्षत्रों के हिसाब से पौधे लगाए गए हैं। 23 लाख रुपये की लागत से बनी इस नक्षत्र वाटिका में सौरमंडल के सभी नौ ग्रहों के हिसाब से बना नवग्रह उद्यान, औषधि उद्यान के साथ आपको कल्पवृक्ष भी देखने को मिलेगा।