समाजवादी पार्टी में चल रही कलह के बीच पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में बड़ा एलान करते हुए कहा कि 2017 के लिए अखिलेश ही सीएम होंगे। मुलायम सिंह यादव ने ये भी कहा कि पार्टी के अंदर को कलह नहीं चल रही है, सबकुछ ठीक है, पार्टी में एकता और एकजुटता है। मुलायम सिंह यादव के इस बयान से अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा और समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की अगुवाई में ही 2017 के विधानसभा चुनाव लड़ेगी।