फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी पर मां का चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 20 Aug 2025 06:55 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Delhi CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि, आरोपी हमलावर पशु प्रेमी है। सुप्रीम कोर्ट के कुत्तों के पकड़ने के फैसले के बाद काफी दुखी था। आरोपी हमलावर की मां ने भी बेटे को लेकर कई बातें साझा की हैं।

दरअसल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार की सुबह जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि 41 वर्षीय आरोपी गुजरात के राजकोट जिले का रहने वाला है। उसने अपना नाम राजेश खिमजी सकारिया बताया। वह पशु प्रेमी है। जानकारी मिली है कि वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने आया था। यहां से वह सीधे दिल्ली आ गया और घटना को अंजाम दिया। बताया गया है कि इसके घर के पास एक मंदिर है, वहां वो कुत्तों को खाना खिलाता है। इसके छोटा भाई है, वो ई-रिक्शा चलाता है। उसकी कमाई से ही घर चलता है।

आरोपी की मां भानु बेन ने बताया है कि मेरा बेटा पशु प्रेमी है और डॉग वाले मुद्दे को लेकर दुखी था। इस वजह से वो दिल्ली गया था। वहीं, एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी राजेश 19 अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास की रेकी करते हुए दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें