उत्तर प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। मंगलवार को पश्चिमी यूपी और तराई के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई, जिसमें मेरठ में सबसे ज्यादा 80.8 मिमी, बिजनौर में 80 मिमी, शाहजहांपुर में 79 मिमी और कानपुर में 79 मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है, जिसके चलते बुधवार को भी प्रदेश के 15 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है