फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगान नागरिकों पर होगी आसपान से पैसों की बारिश,पश्चिमी देशों ने बनाई मदद के लिए अनोखी योजना

Fri, 08 Oct 2021 06:03 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद से अफगानिस्तान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। एक रिपोर्ट के मुतााबिक कुछ ही दिनों में अफगानिस्तान में 97 प्रतिशत जनता गरीबी रेखा के नीचे होगी। ऐसे में एक खबर अफगान नागरिकों के लिए अच्छी  साबित हो सकती है। दरअसल कई पश्चिमि देश अफगानिस्तान के नागरिकों की मदद करना तो चाहते हैं पर तालिबान से कोई संबंध नहीं चाहते। इस समस्या के समाधान के लिए कई पश्चिमी देशों के अधिकारियों ने एक योजना बनाई है जिससे अफगान नागरिकों की मदद भी हो जाएगी और तालिबान से संपर्क भी नहीं करना होगा। अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज एंजेंसी रायटर के मुताबिक अधिकारियों ने योजना बनाई है कि बिना तालिबान के हस्तक्षेप के हेलिकाप्टर से नकदी नीचे गिराई जाए और नागरिकों की मदद की जाए। आने वाले दिनों में ऐसी तस्वीर दिख सकती है जिसमें एक अनोखे अंदाज में अफगान नागरिकों को मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें