इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि इजरायली सेना ने हमास के प्रमुख नेता मोहम्मद सिनवार को मार गिराया है। 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमले का सिनवार मास्टरमाइंड था। इजरायली सेना यानी IDF ने 14 मई को खान यूनिस में मौजूद यूरोपीय हॉस्पिटल के नीचे मौजूद एक भूमिगत कमांड सेंटर को निशाना बनाया था।