फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIR Against Shankaracharya: शंकराचार्य के खिलाफ FIR पर मौलाना सैफ अब्बास और कांग्रेस नेता अजय राय का बड़ा बयान

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 23 Feb 2026 07:29 PM IST

FIR Against Shankaracharya: ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य पर शिष्यों के यौन शोषण के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। शंकराचार्य के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने बड़ा बयान दिया है।

मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि शंकराचार्य पूरे देश में सम्मानित हैं और मुसलमान भी उनका सम्मान करते हैं। हालांकि, मौजूदा मामला एक तरह की शक्ति संघर्ष की स्थिति बन गया है, जहां एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। ऐसा व्यक्ति जिसके खिलाफ रिकॉर्ड के अनुसार कई मामले दर्ज हैं और जो हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान और अदालतें न्याय के लिए मौजूद हैं। जैसा कि स्वयं शंकराचार्य ने कहा है, जांच जल्द से जल्द पूरी होनी चाहिए।

वहीं, यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "परम पूज्य शंकराचार्य जी के ऊपर आरोप लगाना और आक्षेप करना भारतीय जनता पार्टी को बहुत महंगा पड़ेगा। यह पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित होगा, क्योंकि वे ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने हमेशा सच बोला है..."

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें