जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती को एक बार इलाहाबाद आने की सख्त जरूरत है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद, कड़े नियम कानून के बावजूद तीर्थ नगरी प्रयाग में गंगा नदी में गंदे नालों का गिराया जा रहा है। और जहां पर गंगा नदी में ये गंदे नाले गिर रहे हैं वहां कोई फिल्टर प्लांट तो छोड़िए, मानकों पर तय जाली तक नहीं लगाई गई है।