फिरोजाबाद में शहीद के परिवार ने सरकार से मदद न मिलने के बाद अपने बेटे की समाधि के तौर पर ईंट और पत्थर से जगह घेरी। 25 जून 2016 को पंपोर के आतंकी हमले में वीर सिंह शहीद हुए थे और इसके बाद परिवार ने समाधि बनाने के लिए मदद मांगी थी। पिछले 15 दिन से शहीद वीर सिंह के घर में बिजली भी नहीं है, जिसके बाद मजबूर होकर खुद घरवालों ने एक किलोमीटर दूर से बिजली का तार खींच कर घर में उजाला किया।