एक सैनिक की पत्नी ने न सिर्फ अपने पति की मौत के सदमे का सामना किया बल्कि अब साहस के साथ पति की अधूरी जिम्मेदारी को पूरा करने जा रही है। कुपवाड़ा में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए कर्नल संतोष महादिक की पत्नी स्वाति महादिक सेना में शामिल हो गई हैं। इसी के साथ नायक मुकेश दुबे की पत्नी निधि भी सेना में अफसर बन गई हैं। दोनों ने चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकेडमी में एक साल की ट्रेनिंग पासिंग आउट परेड के साथ पूरी की। इनके जज्बे को पूरा देश सलाम कर रहा है।