बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छात्रों का भरोसा देश ने देखा है और छात्रों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि आंदोलन खत्म हो गया, लेकिन जवाबदेही का सवाल बना हुआ है। तिवारी ने पंजाब में हुए पेपर लीक, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और इस मुद्दे पर विपक्ष व CJP की चुप्पी पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि जवाबदेही सभी पर समान रूप से लागू होनी चाहिए और धर्मेंद्र प्रधान की तरह अन्य लोगों को भी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए।