मणिपुर में पिछले साल भड़की हिंसा अभी तक थमी नहीं है, ताजा हमलों और कानून व्यवस्था के मद्देनजर केंद्र ने करीब दो हजार कर्मियों वाली 20 अतिरिक्त सीएपीएफ कंपनियों को राज्य में भेजा है, सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने मंगलवार रात को इन इकाइयों को हवाई मार्ग से लाने और तत्काल तैनाती के आदेश जारी किए।