फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Elections Results 2026: बांग्लादेश में BNP की जीत के बाद तारिक रहमान पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

Fri, 13 Feb 2026 04:48 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bangladesh Elections Results 2026: बांग्लादेश के 2026 के आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया है। बीएनपी को मिली बंपर जीत को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान को बधाई दी है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, "मेरी हार्दिक बधाई, शुभोनंदन, मेरे सभी भाई-बहनों और बांग्लादेश के सभी लोगों को। मेरी तरफ से उन्हें रमजान की अग्रिम मुबारक। इस बड़ी जीत के लिए मेरी बधाई मेरे तारीक-भाई, उनकी पार्टी और सभी दलों को। प्रार्थना है कि आप सभी स्वस्थ और खुश रहें।" सीएम ममता बनर्जी ने आशा व्यक्त की कि भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण बने रहें। उन्होंने लिखा, "कामना है कि हमारे संबंध हमेशा बांग्लादेश के साथ सौहार्दपूर्ण रहें।"

पीएम मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बीएनपी के प्रमुख तारिक रहमान को बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें