कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। खास बात यह रही कि वह वहां एक वकील के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने वकीलों की तरह काला कोट और सफेद बैंड पहन रखा था। वह हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हुई हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका पर बहस करने पहुंची थीं। इसके बाद जब ममता बनर्जी अदालत से बाहर आईं, तो उनके खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे लगाए गए। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया।