फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयालम निर्देशक अली अकबर ने इस्लाम धर्म छोड़ा, सीडीएस रावत की मौत पर टिप्पणी से थे आहत

Sat, 11 Dec 2021 07:23 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

जाने-माने मलयालम फिल्म निर्देशक अली अकबर ने एक बड़ी घोषणा की है। अली अकबर ने अपना इस्लाम धर्म छोड़ने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपना नाम बदलते हुए नया नाम 'रामसिम्हन' रखा है। अली अकबर ने फेसबुक पर लाइव सेशन के जरिए इसकी घोषणा करते हुए कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर जश्न मनाया जा रहा है और वह इसके विरोध में धर्म छोड़ने का फैसला कर रहे हैं। निर्देशक ने यह फैसला सीडीएस बिपिन रावत की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बाद लिया है। अली अकबर ने कहा आगे कहा कि  उनका नाम अब से रामसिम्हन होगा और कल से आप मुझे रामसिम्हन कह सकते हैं। यह एक अच्छा नाम है। अली अकबर ने फेसबुक पर लाइव सेशन में कहा कि कुछ लोग बिपिन रावत की मौत की खबर के लिए सोशल मीडिया पर स्माइली डाल रहे हैं। लाइव वीडियो में उन्होंने सांप्रदायिक गालियों का भी जिक्र किया जिसके बाद उनका फेसबुक अकांउट ने एक महीने के लिए बंद कर दी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें