पत्थरबाज को जीप में बांधकर घुमाने वाले मेजर लितुल गोगोई पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने इस घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करते तो कई जानें चली जातीं। मेजर गोगोई ने बताया कि करीब 1200 पत्थरबाज सुरक्षाबलों को घेर रखे थे और अगर फायरिंग का आदेश दिया होता तो कम से कम 12 जानें चली जातीं।