फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Crime News: प्रेमी ही निकला महिला का हत्यारा, ऐसे खोला पुलिस ने हत्या का राज!

Tue, 02 Sep 2025 11:27 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

कोतवाली क्षेत्र में 11 अगस्त की सुबह खरपरी रजबहा के पास मिला शव फर्रुखाबाद के गांव जिठौली की 52 वर्षीय रानी का था, उसकी हत्या प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने के चलते दुपट्टे से गला घोंट कर की थी। सोमवार को एसपी सिटी ने बताया कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, मृतका का मोबाइल भी बरामद हो गया।एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 11 अगस्त की सुबह खरपरी रजबहा के पास नगला गहियर जाने वाले मार्ग पर एक महिला का शव मिला था, अज्ञात में पोस्टमार्टम कराया गया तो मृत्यु की वजह गला घोंटकर हत्या किए जाना बताया गया था। पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी थी, इस बीच एक सूचना पर कोतवाली पुलिस ने थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी 25 वर्षीय अरुण राजपूत को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ करने उसने महिला की हत्या का राज खोला। 

उसने बताया कि जो शव रजबहा के पास मिला था, वह जनपद फर्रुखाबाद के गांव जिठौली की रानी देवी पत्नी राजपाल सोमवंशी का था। उसके कब्जे से पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी बरामद हुआ।सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी गुड़गांव में कैंटर चालक है। करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर रानी का दोस्त बना था। इस दौरान उनके बीच बातचीत होती रही। दो माह पहले उनके पास एक दूसरे के नंबर पहुंच गए। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए और कई बार आरोपी रानी से मिलने के लिए फर्रुखाबाद के एक होटल में जा चुका था। हत्या की वजह को लेकर बताया कि इस दौरान आरोपी रानी से करीब एक डेढ़ लाख रुपये ले चुका था। अब रानी उस पर रुपये वापस लौटाने या शादी करने का दवाब बनाने लगी। 

कहती थी कि अगर बात नहीं मानी तो जेल जाना होगा। इसके बाद आरोपी ने रानी की हत्या करने का षडयंत्र रचा।आठ अगस्त को उनके बीच बातचीत हुई तो 10 अगस्त को उसने रानी को मिलने के लिए मैनपुरी बुलाया। दोनों भांवत चौराहे पर दोपहर करीब 12.30 बजे मिले। फिर वहां से पैदल ही खरपरी रजबहा की ओर चले गए। वहां कुछ देर रजबहा के पास बैठ कर बातचीत की, इसके बाद रानी फिर से रुपये लौटाने या शादी करने की बात कहने लगी। इस पर आरोपी ने उसे सब्र रखने के लिए कहा और मौका पाते ही पीछे से रानी के गले में दुपट्टे का फंदा डाल दिया और गला घोंट कर हत्या कर दी। मरने के बाद दुपट्टे में गांठ लगाकर आरोपी कुछ देर वहां रुकने के बाद चला गया था। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें