फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Flood News :मराठवाड़ा में बाढ़ की स्थिति पर विपक्ष ने सरकार को घेरा कर दी ये बड़ी मांग

Thu, 25 Sep 2025 04:28 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

मराठवाड़ा में बाढ़ की स्थिति पर शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, "पिछले 4-5 दिनों से महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में भारी बारिश हो रही है। अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है.यह सरकार खुद को डबल इंजन की सरकार कहती है। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है, और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है, फिर भी उन्हें एक रुपये की मदद नहीं दी गई है. मैं मांग करता हूं कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र को एक बड़ा राहत पैकेज दे. मैं मांग करता हूं कि सीएम देवेंद्र फडणवीस अपने बैनर और अखबारों के विज्ञापनों पर खर्च किए गए पैसे का इस्तेमाल हमारे किसानों के लिए करें, उनका कर्ज तुरंत माफ करें और उन्हें हुए नुकसान की भरपाई करें.मैं मांग करता हूं कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मराठवाड़ा के किसानों के लिए कम से कम 15,000 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज भेजें. आपको महाराष्ट्र की उसी तरह मदद करनी चाहिए जैसे आप दूसरे राज्यों की मदद करते हैं कुल मिलाकर विपक्षी दल खुलकर हमला बोल रहे हैं हालांकि महाराष्ट्र सरकार इस मामले को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है।

महाराष्ट्र में आई बाढ़ को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा, "कम से कम आधा महाराष्ट्र बाढ़ की चपेट में हैं। तीन दिन से बारिश थम नहीं रही। प्रशासन अलर्ट पर है। नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। आने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इसपर चर्चा की जाएगी। इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र सरकार गंभीरता के साथ काम कर रही है। NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "मैं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की आभारी हूँ। मैंने उनसे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय माँगा था। मैंने आज शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और अनुरोध किया कि वो महाराष्ट्र सरकार से बात करें। महाराष्ट्र में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। मैंने महाराष्ट्र के किसानों के लिए एक बड़े पैकेज का अनुरोध किया है। उन्होंने वादा किया था कि वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र CM से बात करेंगे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें