महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। महाराष्ट्र में शाम पांच बजे तक 58.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा गढ़चिरौली में 69.63 प्रतिशत और सबसे कम मुंबई सिटी में 49.07 फीसद मतदान हुआ है। वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के तहत शाम पांच बजे तक 53.78 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।