लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। हालांकि, विपक्षी गठबंधन भी कड़ी टक्कर दे रहा है। कई राज्य हैं जहां कड़ा मुकाबला है। कई हॉट सीटों पर चौंकाने वाले रुझाने सामने आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और वोटों की गिनती जारी है जिस पर पाकिस्तान ने भी पैनी नजर बना रखी है। लोकसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों को लेकर पाकिस्तान के नेताओं की भी प्रतिक्रियाएं समने आने लगी हैं। इस बीच, पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी के एक ट्वीट ने सियासी घमासान मचा दिया।