बरेली के मीरगंज तहसील का लेखपाल संजेश कुमार रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गया। लेखपाल ने मीरापुर के किसान इलियाज के खेत का हिस्सा रेवन्यू रिकॉर्ड में दर्ज करने के एवज में 5000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। लेकिन मोलभाव के बाद 500 रुपये में ही लेखपाल मान गया। इस पूरी घटना की जानकारी डीएम पंकज यादव को दी गई तो उन्होंने जांच बैठा दी है।