बुधवार को वाराणसी के राजकीय क्विंस इंटर क़ॉलेज में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साल 2015-16 में हाईस्कूल और इंटर पास करने वाले 2800 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए गए। लैपटॉप पाकर उनके चेहरे खिल उठे। सभी ने कहा कि वो इसका उपयोग भविष्य की पढाई में करेंगे। समारोह में समाजवादी पार्टी के विधायक महेंद्र सिंह पटेल और जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय भी मौजूद थे ।