फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav Family: क्या तेजस्वी के कारण बिखर रहा लालू यादव का परिवार? रोहिणी आचार्य ने क्यों लिया बड़ा फैसला

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 17 Nov 2025 08:30 PM IST

Lalu Yadav Family: चुनाव परिणाम के बाद बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव की ताजपोशी भले न हो पाई हो, लेकिन परिवार में हंगामे के कारण घर के अंदर वह खुद 'मुखिया' भी बन गए और नौ भाई-बहनों के बीच अकेले 'शेष' रह गए। 

लालू प्रसाद यादव राजनीति से रिटायर हो चुके हैं, यह उन्होंने अपने दूसरे बेटे तेजस्वी यादव को समकक्ष की शक्ति देते हुए बता दिया था। वह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तो फिर से बन गए, लेकिन अब उनकी चल नहीं रही है। अगर चलती तो उनकी बेटियां इस तरह रोती-बिलखती बाहर नहीं निकलतीं।

कहा जाता है कि, लालू परिवार के अंदर राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई उसी दिन शुरू हो गई थी, जब बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पहली महागठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने और छोटे बेटे तेजस्वी यादव उप-मुख्यमंत्री। तेज प्रताप ने इस बात को हंसते-खेलते निकालने की कोशिश की। लेकिन, पहले उन्हें 'अस्थिर' घोषित करने की कोशिश की गई और अंतत: 'आवारा' का टैग लगा बाहर कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें