लालू यादव नीतीश कुमार और सुशील मोदी को किसी भी सूरत में बख्शने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे। लालू प्रसाद यादव ने अब नीतीश कुमार के साथ-साथ सुशील मोदी पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने भागलपुर में बड़ा जमीन घोटाला किया है। लालू यादव ने कहा कि साल 2005 से लेकर 2016 के बीच सृजन नाम के NGO की मिलीभगत से ये जमीन घोटाला किया है।